बर्डोद सब्जी मंडी में किसान दिवस मनाया

बर्डोद सब्जी मंडी में किसान दिवस मनाया

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

!(बर्डोद 23 दिसंबर)भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान और मजदूर के मसीहा चौधरी चरणसिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में गुरुवार को बर्डोद कस्बे के ढिस रोड स्थित सब्जी मंडी परिसर में चौधरी चरणसिंह किसान विचार मंच बहरोड की ओर से मनाई गई।उपस्थित लोगों ने उनके फोटोचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश के सचिव सुन्दरलाल चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने जिन्दगीभर अन्याय शोषण और अत्याचार के विरुद्ध किसानों एंव ग्रामीण हितों के लिए संघर्ष किया।वे कहा करते थे की देश की खुशहाली का रास्ता गांवों के खेतो एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।लेकिन वर्तमान में सभी राजनेता किसानों के हितों के लिए मात्र दिखावा करते है।पानी का गिरता जल स्तर,विधुत की कमी व बिल अधिक,खाद बीज के बढते दामों से आज देश में किसानों की हालात दयनीय बनी हुई है।जब तक किसानों को खेती के लिए पानी ,आधुनिक खेती के संसाधन ,फसलों के उचित मूल्यों के लिए नजदीक अनाज मण्डी उन्नत किस्म के बीज तथा विधुत भार को कम करने सहित अनेक समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक किसानों का स्तर नहीं बढेगा।कार्यक्रम में सब्जी मंडी अध्यक्ष रामसिंह सैनी प्रधान,नरेंद्र सिंह चौहान,रामसिंह सैनी,सुनील कुमार सैनी,महेंद्र कुमार सैनी,टेकचंद सैनी,नितिन चौधरी,मनीष सैनी,नवीन चौधरी,विजयपाल सैनी,सतीश टेलर,वीरसिंह यादव,ग्यारसीलाल सैनी,प्रकाश,ओमी सैनी,जगदीश चौधरी,पुनीत सैनी,गजेंद्र चौधरी,विक्की चौधरी,दीपक चौधरी,रणसिंह मीणा पूर्व पंच ग्राम पंचायत कारोड़ा,संजय चौधरी,भूपेंद्र सैनी,प्रवीण चौधरी राजवाड़ा,इंदर सैनी,जलेसिंह सैनी,सोनू चौधरी जसाई,नरेश चौधरी,दीपेश चौधरी,गोवर्धन चौधरी पंच सहित अन्य मौजूद रहे । फोटो:-बर्डोद सब्जी मंडी में चौधरी चरणसिंह का जन्म उत्सव मनाते ग्रामीण!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment