किसानो ने मनाई मनरेगा दिवस की वर्षगांठ

किसानो ने मनाई मनरेगा दिवस की वर्षगांठ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा दिवस की 16 वीं वर्षगांठ गुरुवार को सराणा बस स्टैंड पंचकोट पर किसानों ने मनाई। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बालूराम भीचर ने कहा की मनरेगा योजना ग्रामीण जनता के लिए आज जीवनदायिनी योजना साबित हुई है । लेकिन इस योजना में कुछ बदलाव करना आवश्यक है । जो मनरेगा को खेती से जोड़ा जाए , मांगने पर किसानों को पंचायत द्वारा मस्टरोल जारी किए जाए ,इस योजना को लागू हुए 16 वर्ष हुए हैं। उस समय मजदूरी 65 रुपये थी। जो आज बढ़कर 220 हो गई है । इसे बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये प्रतिदिन मजदूर की जाए । मजदूरी के दिवस भी 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए । साथ ही इस योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप नरेगा साइट पर मजदूरों को खड़ा कर मेटो द्वारा फोटो खींची जाती है ।लेकिन इससे महिला मजदूरों का घूंघट हटाया जाता है । जिससे उनकी निजता भंग होती है। व फोटो से छेड़छाड़ भी होती है। इसे रोका जाए एवं ऑनलाइन हाजिरी भी बंद हो। नरेगा साइट पर मजदूर की सामान्य मौत होने पर अभी 75 हजार रुपये का बीमा क्लेम देने का नियम है। इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाए । गांव के तालाब की पाल , सरकारी खाली जमीन पर वृक्षारोपण किया जाए एवं खाली जमीन पर इस बजट से सौर ऊर्जा प्लेट लगाई जाए ।सराना बस स्टैंड पर आयोजित इस दिवस पर किसान भरतरी लाल जाट, महिपाल पटेल, सुखपाल भीचर, शेरू,महावीर सैनी, कालूराम अमरचंद, रहमत अली ,गणेश मेवाड़ा, देवकरण जाट ,पन्नालाल जाट, बेनाथ,सप्यार देवी, सत्यनारायण माली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment