बीमा कम्पनी को फसल खराब होने की सूचना 72 घंटे में दे सकते हैं किसान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले में हो रही निरन्तर वर्षा के कारण खेतों में फसल प्रभावित होने की सूचना किसान 72 घण्टे में दे सकते हैं।
जिला परिषद के कृषि (विस्तार) उपनिदेशक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि खरीफ 2022 में फसल बीमा करवाने वाले कृषक72 घंटे में बीमा कम्पनी बजाज एलायंज जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के टोल फ्री नम्बर18002095959 अथवा कम्पनी के फार्ममित्र एप के माध्यम से फसल खराबे की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कृषक द्वारा 72 घंटे में पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में 7 दिवस में पूर्ण सूचना निर्धारित प्रपत्र में बैंक अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से बीमा कम्पनी को उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों अथवा कृषि विभाग के कार्मिकों एवं सम्बन्धित बैंक में उपलब्ध हैं।