झडवासा विधालय मे स्थानांतरण पर शिक्षक को दी विदाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे के विद्यालय में शुक्रवार को स्थानांतरण पर एक शिक्षक को विदाई दी ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एलवन अध्यापक अब्दुल आहद को झड़वासा से हीरापुरा भिनाय स्थानांतरण होने पर भावपूर्ण विदाई दी गई। प्रधानाचार्य कौशल्या यादव सहित समस्त व्याख्याताओ और शिक्षकों इस मौके पर अपने उद्बोधन में बताया की शिक्षक अब्दुल आहद एक नेक दिल, धैर्यवान और सहज और सरल स्वभाव के शिक्षक है इनको विद्यालय की 7 वर्ष की सेवा में पोषाहार सहित एसडीएमसी, एसमसी प्रभार कोई भी जिम्मेवारी दी उसको बहुत ही निष्ठा व गम्भीरता के साथ निभाया । हमेशा विद्यालय में मजाकिया और मृदुभाषी व्यवहार रहा। इस अवसर पर विद्यालय में नवनियुक्त कम्प्यूटर अनुदेशक रमेश का भी विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संचालन व्यख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।