राजकीय आई टी आई मे कार्यरत उदय को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

राजकीय आई टी आई मे कार्यरत उदय को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजकीय आई टी आई राजोसी रोड स्थित रामनिवास उदय पूर्व अधीक्षक व राजकिय महिला आई टी आई अजमेर के प्राचार्य जो सेवानिवृत्त 30 जून को होगे । लेकिन बुधवार को नसीराबाद आई टी आई के समस्त स्टाफ ने इन्हे बडी धूमधाम से विदाई दी । अधीक्षक राजेश बनसी वाल ने बताया है कि रामनिवास उदय का 3 साल का कार्यकाल नसीराबाद मे जो बहुत ही कुशलमगल रहा , साथ आई टी आई मे अनेक कार्य भी किये । साथ ही मुख्य बात तो यही रही इस आई टी आई की नीव भी उदय सर के हाथो ही रखी गई थी , जिसका उद्घाटन भी इनके हाथो से ही हुआ हो रखा है । जो इस आई टी आई के लिए मगल ही मगल रहा । साथ ही उदय सर ने इस आई टी आई को एन सी वी टी करवाने के लिए बहुत ही मेहनत की थी , लेकिन किसी कारण वश नही हो सकी । लेकिन हम सबको उमीदें है कि इस वर्ष यह आई टी आई एन सी वी टी हो जायेगी । इस अवसर पर उदय सर ने नसीराबाद की आम जनता व बच्चो को व समस्त पत्रकार महोदय आदि को बहुत बहुत धन्यवाद दिया । क्योकि बहुत साथ दिया व समय समय इस आई टी आई के कार्यों की न्यूज प्रकाशित करते रहे । इस दौरान कार्यक्रम मे राधेश्याम, सुरेन्द्र कुमार चौहान , कल्याण सिह रावत, केसर सिह तंवर , सौरभ सिह परिहार , देवेन्द्र कुमार वर्मा, गौरीलाल ,ओमप्रकाश, युधिष्ठिर शर्मा आदि स्टाप मौजूद रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment