सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के किये दर्शन
प्रशंसकों को की लगी भारी भीड़
जयप्रदा ने कहां यूपी में इस बार फिर से योगी सरकार
देश के विकास के लिए मोदी और योगी की है आवश्यकता
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा एवं जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की पुत्री की शादी में सम्मिलित होने आई सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने सोमवार को जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए । इस दौरान उन्हें जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की आरती करके देश में फेल रखी कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की । इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यूपी में इस बार फिर से योगी सरकार आएगी । उन्होंने कहा कि यूपी में जब से भाजपा के योगी सरकार आई है तब से यूपी में काफी विकास हुआ है । इसके साथ ही महिला भी काफी सुरक्षित है । और यूपी भय मुक्त हो गया है । उन्होंने कहा कि यूपी में पहले महिला काफी असुरक्षित थी । लोग डर कर रहते थे । यूपी का विकास ठप हो रखा था । लेकिन मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में काफी अच्छा विकास कार्य करवाया और महिला सुरक्षित है । यूपी को भय मुक्त करवाया । उन्होंने अखिलेश यादव की भी जमकर खिंचाई की उन्होंने कहा कि जब उनका घर का भेदी लंका ढाए वह सरकार क्या बनाएंगे वह सिर्फ आकलन कर सकते हैं । सरकार नहीं बना सकते हैं । इससे पूर्व जयप्रदा के आने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ ब्रह्मा मंदिर के बाहर लग गई । जंहा पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी । इस अवसर पर जयप्रदा ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी फोटो ली । इस मौके पर एसडीएम सुखाराम पिंडेल और तहसीलदार रामेश्वर छाबा भी मौजूद थे। ब्रह्मा मंदिर की पूजा अर्चना पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने करवाई और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा का चूंदड़ी ओढाकर और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।इस दौरान फ़िल्म अभिनेत्री जयप्रदा ने बदलता पुष्कर के संपादक अनिल सर से भी पुष्कर के बारे में चर्चा की।ओर कहा कि मुझे पुष्कर आकर काफी अच्छा लगा और यंहा के लोगो का व्यवहार भी काफी अच्छा है।