नसीराबाद के श्री बिहारी जी मंदिर में हुआ फागोत्सव

नसीराबाद के श्री बिहारी जी मंदिर में हुआ फागोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के बिहारी जी रोड स्थित श्री बिहारी मन्दिर मे रविवार की रात्रि को शानदार फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस आयोजित फागोत्सव में सुप्रसिद्ध मांड गायक कलाकार बृजमोहन डांगी निवाई , कत्थक कलाकार अतुल ने कत्थक नृत्य करके सबका मन मोह लिया… शास्त्रीय गायक अतुलित और तबला वादक रमजान खान टोंक ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति देकर मंदिर की पुरानी यादें ताजा करवा दी..
बिहारी जी मंदिर के प्रवक्ता पुजारी श्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि फाग उत्सव के इस कार्यक्रम में नसीराबाद गुरुद्वारे के सरदार अमर सिंह , कैलाश सोनी अजमेर, कैलाश चंद शर्मा अजमेर, रमेश चंद्र शर्मा, आनंद शर्मा राजकुमार बालोत , रमेश ढोलक वाले रमेश जी यादव आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी…
सभी धर्म प्रेमियों ने इस फागोत्सव में फूल एवं गुलाल के साथ नाचते-नाचते श्याम भजनो का खूब आनंद लेकर रसपान किया । भजनो का कार्यक्रम भोर होने तक चला ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment