भगवान चारभुजा नाथ संग मनाया फागोत्सव

भगवान चारभुजा नाथ संग मनाया फागोत्सव========मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
रंगो के त्योहार होली के पावन पर्व पर
पंचायत समिति हुरडा परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत आगूचा में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में ग्राम की माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने मिलकर फाग उत्सव मनाया। महिलाओं ने भगवान चारभुजा नाथ के संग फूलों व रंगों से होली खेली एवं ढोल मजीरा के साथ भगवान के भजन कीर्तिकर भावविभोर होकर नृत्य किया। समाज की महिलाओं ने बताया प्रतिवर्ष इस पर्व पर भगवान के संग होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं एवं हर्षोल्लास से फागोत्सव मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रेम देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी ,मंजू देवी, पारस देवी, सुशीला, इंदिरा, सीमा ,सुनीता आदि महिलाएं मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment