मूर्ति अनावरण को देख कर आंखें हो गई नम पत्नी विमला देवी ने  सेल्यूट किया, बोली आप पर मुझे गर्व है

मूर्ति अनावरण को देख कर आंखें हो गई नम पत्नी विमला देवी ने  सेल्यूट किया, बोली आप पर मुझे गर्व है , 

   
दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज
                                   

हरसौरा  निकटवर्ती आलनपुर गांव में शहीद रामकुमार की मूर्ति का अनावरण सोमवार 25 अप्रैल समय दोपहर 2,15  बजे शहीद स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर मुख्य द्वार के सामने मुख्य अतिथि शकुंतला रावत कैबिनेट मंत्री उद्योग देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार एवं अध्यक्षता सुमन सुभाष यादव प्रधान पंचायत समिति बानसूर  ने किया

,,,,,मूर्ति अनावरण को देख कर आंख हो गई नम

शहीद राम कुमार की पत्नी विमला देवी ने सलूट किया और बोली आप पर मुझे गर्व है ।  शहीद की मूर्ति अनावरण पर श्रीमती शकुंतला रावत ने उनकी प्रतिमा पर अनावरण कर कार्यक्रम की संचालन किया एवं शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मंच का संचालन मोहर सिंह पीटीआई, ने किया।  इस अवसर पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सीआरपी केंद्र अजमेर, बलराम चंदेला समाजसेवी, राजा राम सरपंच, होशियार सरपंच, राजेंद्र सरपंच,  भूराराम पटेल, सुबोध कन्डेक्टर, गिर्राज सरपंच, मालाराम हवलदार, भोरेलाल बागड़ी, रामसिंह सैनिक लिंक अध्यक्ष बानसूर, रामनिवास दायमा, शीशराम छाबड़ी, मुसद्दीलाल, चेतराम अध्यापक, राधेश्याम ,रतिराम रावत, छाजू राम मेघवाल नालपुर, शमशेर  भीखावास ,राजेंद्र चौधरी ,काशीराम  महिपाल पठान, संदीप यादव भाई जान , धासिराम गोठवाल, सुनिल यादव मैनेजर, मौजूद रहे ।

 कार्यक्रम में सुभाष प्रचारी सिंघाना वालों ने भजनों की प्रस्तुति दी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment