मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की बढी तारीख, लास्ट डेट अब बढाकर हुई 25 मई

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना की बढी तारीख, लास्ट डेट अब बढाकर हुई 25 मई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023-24 में ऑनलाईन आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा तिथि में बढोतरी की गई है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर अब 25 मई कर दिया गया है।
परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी इन्द्रजीत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2023-24 में ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि बढा दी गई है। अब आवेदनकर्ता 10 मई के स्थान पर 25 मई तक ई-मित्र अथवा एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।,
ये डॉक्यूमेंट्स देने होंगे
योजना अंतर्गत विशेष योग्यजन पेंशन पीपीओ को आय प्रमाण पत्र (2 लाख से अधिक ना हो एवं आय प्रमाण पत्र 6 माह से अधिक पुराना नहीं हो), 40 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत के चलन निशक्तता प्रमाण पत्र, राजस्थान का मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दसवीं की अंक तालिका, जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (18 वर्ष से कम आयु के आवेदक के लिए बिना गियर के वाहन चलाने का लाइसेंस), निशक्तता प्रदर्शित करते हुए आवेदक की फोटो, विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय स्तरीय संस्था में नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, आवेदन की तिथि से 1 माह से अधिक पुराना नहीं हो, यदि आवेदक नियमित अध्ययनरत नहीं है तो आवेदक को नियोक्ता द्वारा जारी रोजगार प्रमाण पत्र अथवा स्वयं का शपथ पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा।
जिला कलेक्टर करेंगे चयन
पात्रता एवं शर्तों को पूर्ण करने वाले आवेदन पत्रों का चयन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदक भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल अथवा स्कूटी से पूर्व में लाभान्वित नहीं होना चाहिए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment