आजाद चौक युवा संगठन का विस्तार लोकेश शर्मा बने दूसरी बार प्रधान, मोहित जिंदल बने उप- प्रधान
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
शनिवार देर शाम को आजाद चौक युवा संगठन (रजि.) नारनौल की बैठक विजय जिंदल की अध्यक्षता में आजाद चौक परिसर में आयोजित की गयी बैठक में साल 2020-21 के हिसाब का लेखा-जोखा पेश किया गया उक्त बैठक में सर्व समिति से लोकेश शर्मा को दूसरी बार प्रधान, मोहित जिंदल को उपप्रधान तथा भगत सिंह सैनी को संगठन का महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा राज कुमार चौधरी उर्फ राजू को सहसचिव, मुकेश कुमार जैन को कोषाध्यक्ष तथा अशोक सैनी को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया ।विजय जिंदल द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा गया कि यह युवा संगठन आजाद चौक परिसर में साफ सफाई तथा अनेकानेक उत्सव पर संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करेगा।अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि संगठन प्रशासन की मदद से आजाद चौक परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा नगर परिषद द्वारा लगाए गए फव्वारो को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोशिश करेगा । संगठन की व्यापारी वर्ग वह दुकानदार वर्ग के सभी लोगों ने समर्थन व सम्मान किया । बैठक में उपस्थित बाल किशन सैनी ,हर्ष तनेजा ,मुकेश सैनी, रिंकू जैन, कमल कोकचा, अभिषेक कुमार, हर्ष चौधरी, हर्ष सैनी,मुकेश फौजदार आदि सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि सगंठन द्वारा आजाद चौक परिसर मे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शहीदी दिवस और अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सवों पर लोगों की सहायता से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे!