बच्चों की सुरक्षा जागरूकता में राज्य सरकार की शानदार पहल
झडवासा मे स्कुली छात्र छात्राओं को दी (गुड टच-बेड टच)अच्छे और असुरक्षित स्पर्श की जानकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक झड़वासा में छात्र छात्राओं को दी (गुड टच-बेड टच)अच्छे व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई ।
सीनियर विद्यालय की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की शनिवार को राज्य सरकार के शासन सचिव के आदेशानुसार सुरक्षित स्कुल-सुरक्षित राजस्थान के तहत विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र छात्राओं को चलचित्र के माध्यम से बताया की बच्चों को अच्छे व असुरक्षित स्पर्श को समझना होगा की शरीर के जो चार स्थान मुँह, छाती व कमर से नीचे के आगे पीछे के दोनों गुप्त स्थान का स्पर्श जैसे दोस्तों और सदस्यों द्वारा खुशियों के पल और स्पर्श, माता पिता की उपस्थिति में डॉक्टर का स्पर्श और दादा दादी का आशीर्वाद के रूप में स्पर्श यह अच्छे स्पर्श माने जाते है।
इसी तरह इन्ही चार स्थानों को स्पर्श से असहजता, शर्म व बुरा महसूस होता है यह असुरक्षित स्पर्श की श्रेणी में आता है और जिस किसी के भी साथ ऐसा स्पर्श होता है तो बिना किसी झिझक के जोरदार चिलाते हुए इसका विरोध करना है और माता, पिता, टीचर को इस बारे में अवश्य बताना है । इसके बाद भी बात ना बने तो 1098 नम्बर कॉल करके हमे सुरक्षा मांगनी है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को लगभग 45 मिनिट तक चलचित्र के माध्यम से बताने के बाद वीटी पूजा सिंघल व ममता गौड ने बच्चों से गुड टच-बेड टच पर सवाल भी किये जिसका बच्चों ने सटीक जवाब भी दिए । शारीरिक शिक्षका आरती शेर का भी बहुत अच्छा सहयोग रहा। इस अवसर पर एसडीएमसी और एसएमसी से मांगीलाल जाट, तेजमल जाट व नारायण फारक आदि भी उपस्थित थे।