झड़वासा में कलश यात्रा से शिव पंचायत स्थापना का आगाज

झड़वासा में कलश यात्रा से शिव पंचायत स्थापना का आगाज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम झड़वासा कस्बे के निकटतम ग्राम शिवपुरा में शनिवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत की स्थापना से पूर्व गाजे बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई।
शिव भक्त रणजीत सिंह रावत, गोपाल सेन ने बताया की पंडित रामप्रसाद दाधीच के सानिध्य में तीन दिवसीय शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शनिवार को कलश यात्रा और गणपति स्थापना की गई और हवन यज्ञ भी किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment