केकडी, मसूदा एंव दुदु विधानसभा क्षेत्र में हो नवीन केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना- सांसद भागीरथ चौधरी

केकडी, मसूदा एंव दुदु विधानसभा क्षेत्र में हो नवीन केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना- सांसद भागीरथ चौधरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा मानसून सत्र के दौरान के नियम 377 के अन्तर्गत अविलम्बनीय लोकमहत्व के बिन्दू पर चर्चा के दौरान बोलने का अवसर मिलने पर आज सदन में संसदीय क्षेत्र अजमेर के केकडी, मसूदा एंव दुदु विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एक भी केन्द्रीय विद्यालय स्थापित नहीं होने से क्षेत्रवासियों एवं छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय विद्यालय संगठन से समुचित एवं समग्र शिक्षा का स्थानीय स्तर पर लाभ प्राप्त नहीं होने के कारण उक्त तीनो विधानसभा क्षेत्रो में चालू शैक्षिणक सत्र में ही नवीन केन्द्रीय विधालय खोलने की पुरजोर मांग रखी और सदन को इस क्रम में अवगत कराया । ओर बताया कि वर्तमान मे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 64 ग्राम पंचायतें, 2 नगर पालिका, 3 पंचायत समिति, 4 तहसील, 1 उपतहसील तथा 5 पुलिस थाने स्थापित हैं। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 65 ग्राम पंचायतें, 01 नगर पालिका, 02 पंचायत समिति, 04 तहसील, 1 उपतहसील तथा 3 पुलिस थाने स्थापित हैं। दूदू विधानसभा क्षेत्र में 60 ग्राम पंचायतें, 01 नगर पालिका, 03 पंचायत समिति, 03 तहसील, 1 उपतहसील तथा 3 पुलिस थाने स्थापित हैं। उक्त तीनो विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक में लगभग 02.50 लाख से 02.70 लाख की आबादी निवासरत हैं। और उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पं.स. कार्यालय, तहसील कार्यालय, अति. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, उपकोषाधिकारी कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि कार्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं निजी महाविद्यालय, बीएड कॉलेज सहित 25-30 निजी विद्यालय भी संचालित है। केकड़ी/मसूदा/दूदू परिक्षेत्र में भारतीय सेना के लगभग 7500-8000 पूर्व एवं वर्तमान सैनिक परिवार भी निवास करते हैं, लेकिन अजमेर संसदीय क्षेत्र में अजमेर शहर, किशनगढ़, नसीराबाद एवं ब्यावर में केन्द्रीय विद्यालय संचालित होने से केकड़ी/मसूदा/दूदू परिक्षेत्र के वाशिंदों, छात्र-छात्राओं एवं सैनिक परिवारजनों को उक्त स्थापित केन्द्रीय विद्यालय की 70 से 80 किमी की दूरी पर स्थित होने के कारण इनमें शिक्षा अध्ययन का समग्र एंव समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में मैंने मेरे द्वारा नवीन केन्द्रीय विद्यालय केकडी/मसूदा/दूदू परिक्षेत्र में खोलने हेतु केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं संसदीय सत्रों मे पुरजोर मांग करने पर राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर द्वारा भी निर्धारित प्रपत्रों में प्रस्ताव तैयार कर उचित माध्यम से भिजवाया जा रहा है। लेकिन हाल ही में गत माह 11 अप्रेल 2022 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एम एच ए एवं सिविल सेक्टर के तहत 53 नवीन केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना प्रस्तावित कर चैलेंज मेथड़ की 7 वीं कमेटी की बैठक दिनांक 31 जनवरी 2022 की अनुशंषा की गयी, किन्तु मेरे संसदीय क्षेत्र के उक्त तीनों विद्यालयों की स्थापना को सम्मिलित नहीं किया गया है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा केकडी, मसूदा एंव दुदु परिक्षेत्र में केन्द्रीय मानव संसाधन विभाग की विभागीय कार्य योजनान्तर्गत चालू बजट वर्ष 2022-23 में उक्त नवीन केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना भी चैलेंज मेथड़ के तहत स्वीकृत करवाने की महती कृपा करावें।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment