भवानीखेड़ा स्कूल में मां सरस्वती मूर्ति की स्थापना

भवानीखेड़ा स्कूल में मां सरस्वती मूर्ति की स्थापना

पंचामृत स्नान कराकर की गई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के भवानीखेड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों का रेला उमड़ पड़ा। हवन यज्ञ में 11 जोड़ों ने यज्ञ में आहुति देकर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पंडित मूलचंद शर्मा एवं पंडित बसंत कुमार दाधीच आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुवाद करवाकर पंचामृत एवं गंगोदक का स्नान कराकर मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई । इसके पूर्व मां सरस्वती की मूर्ति को गणेश मंदिर प्रांगण से ढोल ढमाकों एवं कलश शोभायात्रा के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्कूल प्रांगण पहुंची। जहां पर विद्यालय प्रधानाचार्य भावना आर्य के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने मां सरस्वती की मूर्ति का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।इसी दौरान भवानीखेड़ा सरपंच लीला देवी रावत एवं प्रधानाचार्य भावना आर्य ने मां सरस्वती को पोशाक पहनाई।
विद्यालय में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रसाद वितरित किया गया ।
हवन यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता
स्कूल में मां सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की मुख्य अतिथि श्रीनगर प्रधान कमलेश कंवर गुर्जर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजन एक अनूठी परंपरा है। हवन यज्ञ से पर्यावरण शुद्धिकरण होता है। भवानीखेड़ा सरपंच लीला देवी रावत ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपस में भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत ने कहा कि मां सरस्वती की मूर्ति स्कूल में विराजमान होने से विद्यार्थियों को मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलेगा।
मां सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि श्रीनगर प्रधान कमलेश कंवर गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस सेवादल नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष एवं नांदला सरपंच मान सिंह रावत,कांग्रेस युवा नेता हरेंद्र गुर्जर,पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद रावत,पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत,सरपंच प्रतिनिधि ज्ञान सिंह रावत, भवानीखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत,भवानीखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि ज्ञान सिंह रावत,भवानीखेड़ा सरपंच लीला देवी रावत आदि थे। महोत्सव की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भावना आर्य ने की।
विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भावना आर्य व पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत ने श्रीनगर प्रधान गुर्जर को भवानीखेड़ा में बालिका विद्यालय खोलने एवं नवीन विद्यालय भवन में कक्षा कक्ष निर्माण कराने की मांग की।
इस दौरान भामाशाह बंसीलाल सोनी,पूर्व तहसीलदार विजय कुमार सोनी,पूर्व निरीक्षक सीआरपीएफ राजवीर सिंह रावत,भवानीखेड़ा के पूर्व सरपंच ओम सिंह रावत,सुखा सिंह रावत,मोहन सिंह रावत विजय सिंह रावत , गणेश मंदिर पुजारी मुकेश पुरी,लक्ष्मण सिंह रावत,राजेंद्र सोनी,पशु चिकित्सक रामदेव सिंह रावत, नाथू सिंह रावत,भानु सिंह,प्रकाश वैष्णव,राकेश कुमार मेघवंशी, राकेश कुमार, कांता रावत व विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment