उदयपुर टेलर हत्याकांड पर सम्पूर्ण नसीराबाद कस्बा रहा बन्द
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । उदयपुर मे हुऐ कन्हैयालाल टेलर की निर्मम हत्याकांड के खिलाफ सोमवार को सकल हिन्दू समाज द्बारा रखे गए बन्द के स्वरूप सम्पूर्ण नसीराबाद कस्बे के साथ देरांठू व दिलवाडा बाईपास क्षेत्र भी बन्द रहा । सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर रखे गए बन्द के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नही हुई । बन्द शान्तिपूर्वक रहा । बन्द के दौरान नसीराबाद कस्बे के सभी मुख्य चौराहे पर पुलिस व्यवस्था चाक चोबन्द रही ।