मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत /अजमेर
बामणियाँ बालाजी धाम मे अखण्ड रामायण पाठ का समापन
अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बामणियाँ बालाजी धाम मे नवरात्रि पर्व पर चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का समापन शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ । साथ ही बावन भेरु धाम , तलाई वाले नये शिव मन्दिर , बगीचा बालाजी मंदिर , लम्बा बालाजी मंदिर व बासक बाबा धाम मन्दिर पर भी चल रहे रामायण पाठ का समापन हुआ । समापन पर हवन यज्ञ के साथ कन्या भोजन व ब्रह्म भोज का रखा गया ।
माताजी की मूर्तियों का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया गया
देरांठू कस्बे के कुण्ड की महारानी गरबा मण्डल , खाती मोहल्ले के गरबा मण्डल , माली मोहल्ला व बैरवा मोहल्ला गरबा मण्डल द्वारा गाजे बाजे के तालाब मे विसर्जन किया गया । इस अवसर पर गरबा मण्डल के युवाओं द्वारा डीजे के साथ ट्रेक्टर मे मूर्तियां विराजमान कर गुलाल उडाते हुए कस्बे मे परिक्रमा लगाई ।