मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
लोहरवाड़ा मे पुलिस व प्रशासन के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण
अजमेर जिले के नसीराबाद के लोहरवाड़ा ग्राम में सनोद रोड से मोडाला रास्ते पर कई सालों से अतिक्रमण होने से ग्रामीण परेशान चल रहे थे । परेशान ग्रामीणों ने नसीराबाद उपखंड अधिकारी को शिकायत देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की । जिस पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन वह राजस्व विभाग के कर्मचारी मोके पर पहुंचे । फिर ग्रामीणों की मोजूदगी मे प्रशासन द्वारा एक किलोमीटर दूरी तक देर शाम 7:00 बजे तक अतिक्रमण हटाया गया । वही शेष रहे अतिक्रमण को 26 अक्टूबर के बाद हटाया की प्रशासन ने बात कही । वही अतिक्रमण हटाते समय ग्रामीणों में आपसी छुटपुट कहासुनी हुई पर प्रशासन द्वारा समझाइश करने पर ग्रामीण मान गये । अतिक्रमण हटाते समय मौके पर पुलिस प्रशासन के थाना अधिकारी समीर सेन , एसआई ओम प्रकाश , कांस्टेबल हरेंद्र कुमार , प्रवीण कुमार , महेंद्र कुमार आदि सहित राजस्व विभाग के गिरदावर अशोक मीणा , हल्का पटवारी धर्मेश सैनी , पटवारी मुकेश कुमार , विमल कुमार वह स्थानीय ग्राम से समाजसेवी हगामी लाल माली , जन समाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट आदि के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया । इस मौके पर ग्राम के बाबूलाल सैनी , कन्हैया लाल , हंसराज जाट , विनोद माली , किशोर सैनी , सांवर लाल प्रजापत , रामलाल फौजी , जगदीश जाट , रामलाल जाट , गोपाल मेघवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित । वही प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया की 25 अक्टूबर लोहरवाड़ा मे प्रशासन गांव के संग शिविर होने के कारण बकाया अतिक्रमण 26 अक्टूबर के बाद ही हटाने की ग्रामीणों व प्रशासन में सहमति हुई ।