देरांठू में सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर रोका पानी का निकास
देरांठू नसीराबाद रोड चार दिन से पडा है बंद
कुछ कतिपय लोगों के कारण पानी का रास्ता नही खुल रहा, ग्रामीण हो रहे परेशान
प्रशासन सो रहा सुकून की नींद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू कस्बे के मुख्य बस स्टेंड चौराहे पर बनी पानी की रफट में भारी बारिश का पानी सड़क पर करीब चार फुट भरा होनें सें विगत चार दिन से रोड बंद पड़ा हुआ है।
पर प्रशासन सुकुन की नींद सो रहा है। मौके पर बगीची के पक्की दीवार बनाकर लोगों नें इस रपट के पानी की निकासी का रास्ता रोक देनें से अब भारी बारिश का पानी सड़क पर करीब चार फुठ लबालब भरा हुआ है। इस लबालब पानी से भरी हुई सड़क को पार करने के दौरान विगत चार दिनों में कई वाहन चालक राहगीर व स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके है। उधर कुछ प्रभावशाली लोगों नें इस रपट के पानी की निकासी के करीब 200 फुट से अधिक सरकारी नाले पर कच्चे पक्के निर्माण कर नाले पर कब्जा करने से अब पूरे गांव के लोग परेशान हो रखे है । पर सड़क पर भरे पानी की निकासी नही की जा पा रही है।
अतिक्रमी प्रभावशाली होनें से ग्राम पंचायत पर भी भारी पड रहे है । राजनैतिक रसूखात के चलते नाले पर बनाई हुई पक्की दीवार को नही तोडनें दे रहे है। ना ही नाला खोदने दे रहे ।
उधर ग्राम पंचायत देरांठू के सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने ग्राम वासियों की समस्या को देखते हुऐ जेसीबी मंगवाकर पानी निकासी हेतू आगे खुदाई कर रास्ता बनाने का प्रयास किया , लेकिन कुछ कतिपय लोगों ने सिर्फ सामने थोडा मलवा हटाकर कार्य बन्द करवा दिया । पूर्व मे भी पानी का निकासी मार्ग बन्द रहने से बगीची मे बनी पंचायती बैरी ढह गई थी । जिससे जनहानि होते होते बची ।
उधर देरांठू ग्राम वासी सरपंच , ग्राम विकास अधिकारी सहित नसीराबाद उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया से भी चार दिन से बंद रोड पर भरे पानी की निकासी के लिए गुहार लगा चुके पर कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही। हालात बद से बदतर होते जा रहे है। शुक्रवार रविवार व सोमवार को बरसी मूसलाधार बारिश से देरांठू क्षेत्र के हालात खराब है। फसलें डूब चुकी सभी तालाब लबालब भर चुके। काश्तकार बरबादी के कगार पर प्रशासन सुकुन की नींद सो रहा है। ऐसे में सड़क पर चार फुट उंचाई पर लबालब भरे हुए पानी से आवाजाही के दौरान जन हानि की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। परेशान ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल से लाने व ले जाने हेतू 8 किलोमीटर कोटा बाईपास से होकर नसीराबाद आ जा रहे , जिससे समय खराब होने के साथ पेट्रोल का खर्च भी बढने परेशान हो रहे है ।
वही इस मामले में नसीराबाद उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया से फोन पर जानकारी चाहि पर उन्होनें फोन रिसिव नहीं किया। अब देरांठू के वार्ड पंच एवं ग्रामीण जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर यह रास्ता खुलवाने की गुहार लगाएंगे।
हालात यह है कि रोड चार दिन से बंद पड़ा हुआ है ,आमजन परेशान है , फसलें तबाह हो चुकी पर आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी नें देरांठू आकर मौके का जायजा नहीं लिया। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी भारी जनहानि की बाट जोह रहा है।