विद्यार्थी मित्रों की रोजगार मंत्रणा मीटिंग का आयोजन 2 जुलाई को जयपुर के सेंट्रल पार्क में

विद्यार्थी मित्रों की रोजगार मंत्रणा मीटिंग का आयोजन 2 जुलाई को जयपुर के सेंट्रल पार्क में

आम वंचित विद्यार्थी मित्र भाग लेकर आगामी रूपरेखा में निभाए भागीदारी साथ ही प्रत्येक ज़िला एव ब्लॉक अध्यक्ष को वंचित विद्यार्थी मित्रों के साथ आना अनिवार्य

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत

जयपुर – पंचायत सहायक भर्ती 2017 से बेरोजगार रहे वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के तत्वाधान में रोजगार की मांग को लेकर प्रदेश के 6500 वंचित विद्यार्थी मित्रों द्वारा जयपुर में 2 जुलाई मंगलवार को सेंट्रल पार्क में एकत्रित होकर सरकार से मांग करेगें की समय रहते हमें सरकार पूर्व राजकीय अनुभव के आधार पर शिधिलता देते हुए रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ा जाए क्योंकि हम संपूर्ण योग्यता एवं अहर्ताएं रखते हैं।
इस संदर्भ में आज जयपुर में लंबे समय से आंदोलनरत वंचित विद्यार्थी मित्र अपनी वाजिब मांगों को लेकर काफी समय से प्रयास कर संघर्षरत है। संघ के पदाधिकारीयो का कहना है कि उनके द्वारा राजकीय विद्यालयों लगभग 6 साल से अधिक समय तक अल्प मानदेय में शिक्षण कार्य करवाया गया उसके बावजूद सरकार द्वारा शिक्षा सहायक एवं विद्यालय सहायक भर्ती के माध्यम से विधार्थी मित्रो समायोजन करना चाहा लेकिन दोनों भारती कोर्ट में अटकने से पूरी नहीं हो पाई।
उसके पश्चात आनन फानन में सरकार द्वारा अस्पष्ट नियमों वाली पंचायत सहायक भर्ती 2017 निकाली गई जिसमें नियमो के अभाव के कारण विद्यार्थी मित्र अपनी जगह नहीं बना सके और नियमों की खामियों के कारण बेरोजगार रह गए उसके उपरांत बाद सरकार द्वारा संविदा सेवा नियम 2022 लागू कर दिए गए। जिसमें राजकीय अनुभवधारी बेरोजगार वंचित विद्यार्थी मित्रों को शामिल नहीं किया गया। जबकि सरकार द्वारा पूर्व में कार्यरत संविदा कर्मियों को अनेक रियायत और शिथी़लता देते हुए संविदा सेवा नियमों में शामिल कर लिया गया है जबकि बेरोजगार वंचित विद्यार्थी मित्रों द्वारा सरकार का बार-बार ध्यान आकर्षण करने के पश्चात भी रोजगार की मुख्य धारा में नहीं जोड़ा गया जिस पर वंचित बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों ने बार-बार सरकार से आग्रह कर रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया लेकिन हर बार सरकार द्वारा यहीं कहा गया की चुनावो बाद आपका काम देखते है एव आपका कार्य चल रहा है आपका कार्य चल रहा है आपका कार्य प्रगति पर है, लेकिन आज तक उनको रोजगार की मुख्य धारा में नहीं जोड़ा गया।
सरकार द्वारा बार-बार वंचितों की अनदेखी करने से बेरोजगार विद्यार्थी मित्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा जिसके कारण 150 से अधिक वंचित विद्यार्थी मित्रों ने अवसाद के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस से व्यथित होकर प्रदेश वंचित वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सिंह, उपाध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने प्रदेश भर के बेरोजगार विधार्थी मित्रो ने आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए आम वंचित विद्यार्थी मित्रों से आह्वान किया है की सभी साथी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जिससे आगामी रणनीती तैयार की जा सकें जिसके माध्यम सरकार से उन्होंने अनुनय विनय करते हुऐ कहा है की नए शक्षैणिक सत्र में हमें हर हाल में पूर्व राजकीय अनुभव के आधार पर शिथिलता देते हुए पंचायत सहायक भर्ती के रिक्त पदो पर समायोजित कर संविदा सेवा नियमों में शामिल करके रोजगार प्रदान किया जावे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment