मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
राजगढ़ धाम पर सीडीएस विपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक राजगढ़ धाम पर आज सीडीएस विपिन रावत को श्रृद्धांजलि दी गई । श्रृद्धांजलि के पूर्व चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम चक्की वाले बाबा,माँ कालिका, बाबा भैरव व मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज, पुलिस प्रशासन, भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों तथा आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं ने तामिलनाडू के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रेश हादसे में शहीद हुए देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य शहीद हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्प अर्पित कर, मोमबत्ती जलाकर 5 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते हुए शहीदो की आत्मा की शांति के लिये शांति पाठ किया । धाम पर उपस्थित बड़ी संख्या में भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भी पुष्पाजंलि अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि दी।
देशभक्त वीर शहीदों को हमारा नमन – चम्पालाल महाराज
श्रद्धाजंलि सभा में चम्पालाल महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 सेन्य अधिकारियों के असामयिक निधन के की सूचना से समस्त भैरव भक्त मण्ड़ल में शौक की लहर छा गई। सभी भैरव भक्त इन देशभक्त वीर शहीदों को नमन करते हैं । और हम सभी बाबा भैरव माँ कालिका से सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। श्रद्धाजंलि सभा में राजगढ़ पुलिस चौकी की प्रभारी भौम सिंह राठौड़, धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, प्रवक्ता अविनाश सेन, मुकेश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, सागर सेन, कैलाश सेन के साथ कपिल, यश, मिलन, युवराज, वैभव, भव्य, मिताली, वंशीका, बुलबुल, मनीश, दीपक, सुरेश, पुनीत, धर्मेन्द्र, भगवान, स्वप्निल, युवनेश, चेतन आनन्द, श्रवण, मनोहर, सुरेश, परिक्षित, बलराम आदि ने अपनी पुष्पाजंलि अर्पित की।