श्री नगर पंचायत समिति क्षेत्र के 57 आगंनबाड़ी केन्द्रों पर होगा विधुतीकरण

श्री नगर पंचायत समिति क्षेत्र के 57 आगंनबाड़ी केन्द्रों पर होगा विधुतीकरण

विधुतीकरण हेतू दो लाख अठत्तर हजार दो सौ रुपये हुये मंजूर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री नगर द्बारा परियोजना के तहत पंचायत समिति श्री नगर क्षेत्र के 57 विधुत सुविधाविहीन विभागीय आगंनबाड़ी केन्द्रों पर विधुतीकरण कार्य के लिए स्वीकृति जारी की गई है । जिसके लिए 278200 ( दो लाख अठत्तर हजार दो सौ रुपये ) विधुत विभाग के उप कोषाधिकारी कार्यालय नसीराबाद मे जमा करा दिये है । जिसमे पंचायत समिति श्री नगर के ग्राम बनेवडी , बाडा , फारकिया मे 1 व 2 , कानाखेडी के 1 व 2 , कानपुरा के 1 व 2 , रामपुरा अहिरान , श्री नगर के 1,2,3 व 4 , तिहारी 1 , बलवन्ता 1 व 2 , बेवन्जा , भटियाणी के 1 व 2 , दाता , देरांठू के 2 व 3 , दिलवाडी , हनुवंतिया , जसवन्तपुरा , जाटिया 2 , झडवासा मे 1 व 2 , झबरकिया , कालेडा , मोतीपुरा , नाडा डाणी , लोहरवाड़ा 1 व 2 , चांदसेन , देवलिया , ढाल 1 व 2 , केसरपुरा , मण्डियाणी , मावशिया , मोराझडी , नवाब , रघुनाथपुरा , रामसर के 2 व 5 , सूरजपुरा , तिलाना के 1 व 2 , बीर के 1, 2 व 3 , गुदली , लवेरा , मोडी , गोडियावास , गुढा व नोलखा के इन आगंनबाडी केन्द्रों पर विधुतीकरण होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment