बिजली विभाग ने उपभोक्ता को दिया झटका , भेजा आठ लाख पैंतीस हजार का बिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधुत विभाग ने एक उपभोक्ता को लाखों का बिजली का बिल भेजकर दिया झटका । उपभोक्ता को भेजें बिल में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। नसीराबाद के टेकरी वाली मस्जिद के पास रहने वाले महरद्दीन पुत्र बदरूद्दीन के बिजली विभाग ने 835889/- (आठ लाख पैंतीस हजार आठ सौ नवासी रुपए) बिल भेजा । जिससे परिवार टेन्शन में आ गया। जबकि बिल में यूनिट 200 के करीब है।