बिजलीकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौपे ज्ञापन
दिव्याग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया
सेडवा, 09 मई।
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश व्यापी आव्हान पर पुरानी पेंशल बहाली, इंटरडिस्काॅम सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय स्तर पर प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एवं सहायक अभियंता को डिस्कॉम्स अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौपे गए।
यह जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सेड़वा उपखण्ड कार्यालय में कर्मचारियों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौपा। इसमें बिजली निगमों में पुरानी पेंशन बहाल करने, बॉर्ड हटाकर आरएसईबी का पुर्नगठन कर इंटर डिस्कॉम पॉलिसी लागू करने, तकनीकी कर्मचारियों के फिक्सेशन का लाभ नियुक्ति तिथि से देने, कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी एलांउस के रूप में पांच हजार रूपए मासिक देने, विद्युत कर्मचारियों को बिजली फ्री देने या 500 यूनिट तक फ्री करने, पुराने केडर में शामिल कर्मचारियों की पदोन्नति करने, डिप्लोमा प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता-द्वितीय बनाने, 12 वीं पास अधिमानता के आधार पर नियुक्त सहायको को कनिष्ठ लिपिक बनाने, 2015 की हड़ताल में संगठन के चेतन दवे, ब्रह्मदत्त कुमावत व गौतम मेघवाल के खिलाफ की गई कार्यवाही को निरस्त करने, रेस्मा एक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, वरिष्ठ अभियांत्रिकी का पद सृजित करने, हेल्पर द्वितीय को नियुक्ति तिथि से 2 हजार ग्रेड पे देने, तकनीकी सहायको का नाम तकनीनियन करने की मांग रखी गई।
साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर 19 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा। इसके बाद 1 जून को बिजली कर्मचारियों का महाअधिवेशन जयपुर में होगा जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ज्ञापन के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, उपखंड अध्यक्ष जसवंत सिंह, महामंत्री अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, डूंगर गोस्वामी, झंडा राम ,राजेंद्र पूनिया, सुमित डागीं, ओम प्रकाश चौधरी सुरेश कुमार, राजेश वर्मा, किमरन, शंकर खिलेरी, जोगराज सिंह ,मनोहर खत्री, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।