पुलिस थाना मुण्डावर की प्रभावी कार्यवाही।
10 माह से फरार 2,000 हजार का ईनामी बदमाश गिरफतार

पुलिस थाना मुण्डावर की प्रभावी कार्यवाही।
10 माह से फरार 2,000 हजार का ईनामी बदमाश गिरफतार

दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज// अलवर

मुण्डवार पुलिस अधीक्षक भिवाडी शान्तनु कुमार सिंह आईपीएस द्वारा चलाये जा रहे मिशन 100 में वाछिंत अपराधियो के विरूध चलाये गये अभियान के तहत जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैक्टर नीमराणा एवं महावीरसिह वृताधिकारी वृत नीमराणा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी संजय शर्मा के नेत्तृव में पुलिस थाना मुण्डावर द्वारा कार्यवाही करते हुये सोशल मीडिया फेसबुक पर हथियार सहित फोटो वायरल करने का आरोपी सन्दीप उर्फ सन्ना पुत्र शीशराम जाति गुर्जर उम्र 22 साल निवासी सांचोद थाना मुण्डावर को गिरफतार किया गया है।
दिनांक 12.05.2022 को जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि प्रकरण सोशल मीडिया फेसबुक अकाउन्ट पर हथियार सहित फोटो वायरल करने का आरोपी एवं 10 माह से फरार 2,000 रूप्ये का ईनामी बदमाश अपने परिवाजन से मिलने के लिये गावॅ आया हुआ है, आदि सूचना पर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। टीम द्वारा ग्राम सांचोद में आरोपी सन्दीप उर्फ सन्ना के मशकन पर दबिश दी गई एवं घेराबन्दी की जाकर आरोपी में गिरफतार किया गया है, प्रकरण में आरोपी सन्दीप उर्फ सन्ना के कब्जे से वक्त घटना उपयोग में लिये गये हथियार एक देशी कटटा 315 बोर बरामद किया जा चुका है, आरोपी से प्रकरण में गहनता से अनुसन्धान जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में कानि0 सन्दीप कुमार 1152 की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बरामदगी विवरणः-

  1. एक देशी कटटा 315 बोर
    आपराधिक रिकार्ड मुल0ः-
    मु0नं0 मय दिनांक धारा थाना नतीज

टीम का विवरणः-

  1. संजय शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना मुण्डावर
  2. सन्दीप कुमार पुलिस थाना मुण्डावर।
  3. जोगेन्द्र पुलिस थाना मुण्डावर।
Author: admin

Comments (0)
Add Comment