नसीराबाद क्षेत्र में दिखा विकेंड कर्फ्यू का असर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रदेश मे आज लगे वीकेंड कर्फ्यू के तहत आज नसीराबाद क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे वीकेंड कर्फ्यू का असर नजर आया । नसीराबाद सीटी थाना प्रभारी भवंरसिह गोड के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा अल सुबह ही बाजार मे पहुचने से दुकानदारों ने भी दुकाने नही खोली , साथ ही सब्जी वालो ने भी कल पुनम की छुट्टी रखते है , उन्होंने ने भी आज ही छुट्टी रखकर प्रशासन का सहयोग किया । सीटी थानाधिकारी गोड ने सदर बाजार व मोहल्लों मे मुनादी कराकर सभी को गाईडलाईन की पालना करने , बिना कार्य बहार नही निकलने की चेतावनी जनता को दी । वही ग्रामीण क्षेत्रों मे पुलिस टीम ने राउंड लेकर सभी को गाईडलाईन की पालना करने व फालतू बेवजह नही घूमने की चेतावनी देकर ,ग्रामीण क्षेत्रों मे खुली दुकानों को बन्द करवाया ।