झडवासा के निकट अज्ञात कारणों से लगी खेतों में लगी भयंकर आग, हुआ भारी नुकसान
101 पर 16 बार किया डायल, नही बजी दमकल विभाग में फोन की घण्टी
पुलिस को सूचना करने पर बताया की दमकल विभाग से सम्पर्क करो और नहीँ पहुंचे मौके पर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के हाईवे के झड़वासा के निकट ग्राम मोतीपुरा में स्थित होटल घूमर प्लाजा के पास कृष्णावतार गुर्जर के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग से भारी नुकसान हुआ ।
कृष्णावतार गुर्जर ने बताया की सोमवार को दोपहर 12 बजे बाद हाइवे 79 पर ही होटल घूमर प्लाजा के पास अचानक अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई । आग से करीब 62 सिचाई के काले पाइप , शोकिट क्लिप सहित, केबिल और टायर जलकर राख हो गए।
गनीमत रही की तीन ट्रेक्टर ओर एक मार्शल गाड़ी को समय रहते हटा लिया वरना तेज हवा के साथ सब कुछ जलकर राख हो जाता।
आग लगने की सूचना पर 16 बार 101 नम्बर पर डायल किया । मगर दमकल विभाग में फोन की घण्टी तक नही बजी । इसी तरह कृष्णअवतार ने बताया की सदर थाना पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस द्वारा फोन पर कहा गया की दमकल विभाग से सम्पर्क करो और मौके पर भी नही पहुंचे।
इस तरह कृष्णावतार खुद ही ऐसी तेज धूप में अपने परिवार के साथ तेज हवा में भयंकर आग बुझाने में एकेला ही जूझता रहा और करीब 5 से 6 घण्टे बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया । आग अभी शाम तक लगती रही थी , मगर प्रशासनिक झमला फिर भी मौके पर नही पहुंचा।