अज्ञात कारणों के चलते युवक ने हाथ की नस काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने हाथ की नस काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अलवर गेट थाना इलाका स्थित मिस्त्री मोहल्ला गुलाब बाड़ी में रहने वाले एक युवक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने सीधे हाथ की कलाई की नस धारदार ब्लेड से काट ली और आत्महत्या करने का प्रयास किया । जिसे उसके बड़े भाई ने तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया । जहां उसका उपचार जारी है।
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मिस्त्री मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी कन्हैया लाल बेरवा के 46 वर्षीय पुत्र मनोज को कल देर रात करीब 12:15 बजे यहां लहूलुहान हालत में कैजुअल्टी लाया गया था । मनोज के बड़े भाई ने बताया कि मनोज ने अज्ञात कारणों के चलते अपने सीधे हाथ की नसें काटी है तथा उसके हाथ से लगातार खून बह रहा था । अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने रात को तुरंत मनोज को उपचार मुहैया कराया और इसे भर्ती कर आगे का इलाज शुरू कर दिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment