झडवासा मे अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग, चारा लकड़ी गोबर खाद व तिल जलकर खाक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के क्षेत्र के ग्राम झड़वासा में लगी भयंकर आग लगने से चारा , लकड़ी , गोबर , खाद व तिल आदि जलकर खाक हो गए और मकान में भी दरारें आ गई ।
झड़वासा की इंद्रा कॉलोनी में कमला पत्नी स्व. भागचंद भांबी को इंद्रा आवास योजना में सरकार द्वारा प्राप्त आवास में अज्ञात कारणों से मंगलवार को आग लग गई । हवा तेज होने के आग इतनी भयंकर हो गई की कुछ घण्टो में ही कमला की करीब 6 ट्रॉली चारा, 5 ट्रॉली लकड़ी, 5 ट्रॉली गोबर खाद, मकान की छत पर सुख रहे 1 ट्रॉली तिल जलकर खाक हो गए । यहां तक की बिजली मीटर व कनेक्शन तार भी जलकर स्वाह हो गए । ऐसे ही आग के कारण घर मे बने पानी के टैंक व मकान में इस आग से दरारें आ गई । आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सरपंच भँवर सिंह ने मौका निरीक्षण भी किया और आग के कारण सदमे मे आई कमला को भी ढाढ़स बंधाया।
गौरतलब है की कमला के पास पति भागचन्द व दोनों पुत्रों के मरने के बाद दोनों विधवा बहुओं और छोटे छोटे पोते पोतियों को पालने के लिए मजदूरी के अलावा आय का कोई स्रोत नहीँ है । और साथ ही आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है।
आग की सूचना मिलते ही सरपंच भँवर सिंह गौड, पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश, सुनील कुमार और झड़वासा पुलिस चौकी से मनजीत सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शैतान सिंह गौड और कानाराम माली के पानी के टेंकरो से आग बुझाने में मदद की । इसी तरह शेरू, राजू सेन, सुरेश जाट, बुद्धराज माली व नाथूराम खटाणा ने भी अपनी जान जोखिम डालकर आग बुझाने में भरपूर मदद की। वही सूचना के बाद भी
करीब करीब आग नियंत्रित होने के बाद अजमेर से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।