चन्द्र ग्रहण के कारण आज प्रातः से ही मन्दिरों के पट हुऐ बन्द

चन्द्र ग्रहण के कारण आज प्रातः से ही मन्दिरों के पट हुऐ बन्द

6.19 पर होगा ग्रहण का मोक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वर्ष के आखिरी चन्द्र ग्रहण आज मगंलवार को होने व सूतक प्रातः 5.53 पर ही लग जाने से सभी मन्दिरों के पट प्रातः ही बन्द हो गए । सूतक काल 9 घन्टे रहेगा । ग्रहण शाम करीब 5.20 बजे शुरू होकर 6.20 बजे खत्म होगा । साथ ही मगंलवार को कार्तिक पूर्णिमा होने से दान पुण्य के लिहाज से श्रेष्ठ है । ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण स्नान , ध्यान ओर दान श्रेष्ठ रहेंगे । सूतक काल पर नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक मन्दिर श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर , वैष्णो देवी मन्दिर लोहरवाड़ा , राजगढ़ भैरव धाम मन्दिर , रामपुरा स्थित तेजाजी धाम मन्दिर , राताखेडा स्थित भैरव धाम मन्दिर , बासक बाबा धाम मन्दिर सहित सभी मन्दिरों मे पट बन्द रहने के दौरान धार्मिक भजन कीर्तन होगे । शाम को 6.19 पर ग्रहण मोक्ष समाप्ति के पश्चात मन्दिरों की शुद्धता होगी । इसके पश्चात पट खुलने के बाद आरती होगी व भगवान के दर्शन होगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment