मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
सूर्य देव के दर्शन नही होने व ठण्ड के कारण ग्रामीण दिन मे अलाव तापते नजर आए
अजमेर । क्षेत्र मे दो तीन दिन से पड रही तेज सरदी एवं शीत लहर से ठण्ड का प्रकोप बढ गया । गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने व सुर्य देव के दर्शन नही होने से ग्रामीण दिन मे जगह जगह अलाव जला कर तपते नजर आए । दिन भर शीतलहर के कारण ग्रामीणो ने जगह जगह अलाव के सहारे ही दिन गुजारा । दो दिन पूर्व हुए रिमझिम बारिश से खेतो मे बोई गेहूं , चना व सरसों की फसलों को जीवनदान मिला । वही किसान वर्ग अच्छी बारिस होने की बाट जो रहा है , जिससे फसल अच्छी हो जाये ।