सर्द शीत लहर के कारण दिन मे ही जगह जगह अलाव जलते नजर आये
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । क्षेत्र मे दो दिन से दिन भर बादल छाए रहने व शीत लहर के कारण ठण्ड बढ गई । जिससे ग्रामीण क्षेत्रों मे जगह जगह ग्रामीण अलाव जलाकर बैठे नजर आए । सुबह पड रही ओस से जहां फसलों को लिए जीवन दान है , वही आज दिनभर सुरज के दर्शन नही होने व शीत लहर के कारण व साथ ही आज वीकेंड कर्फ्यू के लगा होने से अधिकतर लोग घरो मे ही दुबके नजर आए । वही ठण्ड के कारण क्षेत्र वासियों ने घरो मे बनाये गरमा गर्म , चाय पकोडी व अन्य व्यजनों का जायका लेकर आनन्द उठाया ।