जिले मे नन्दी व अन्य देवी देवताओं के दुध व जल पीने की आस्था के चलते भक्त गण उमडे मन्दिरों मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले के अजमेर सहित नसीराबाद , किशनगढ़ , ब्यावर व ग्रामीण क्षेत्रों मे शनिवार को शिव मन्दिर मे भगवान शिव के नन्दी द्वारा जल व दुध पीने की आस्था क्षेत्र मे फेलने से शिव मन्दिरों मे महिलाओं बच्चों सहित भक्त गण नन्दी को दुध व जल पीलाने उमड पडे । आस्था की जानकारी क्षेत्र मे फेलने से शहरो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे शिव मन्दिरों के साथ माताजी की मूर्ति द्बारा भी दुध व जल पीने से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । भक्त गण सोशल मीडिया के माध्यम से एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र मे वीडियो व फोटो के माध्यम रिश्तेदारो व मित्रो को शेयर करते नजर आए ।