छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी की मनमानी से शहर 10 दिन से अंधकार मे
अवैध बूचड़खानों व शहर मे फैलती गन्दगी व बदबू से हुआ त्रस्त शहर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिकारी की मनमानी के कारण विगत 10 दिनो से नसीराबाद शहर अंधकार मे डूबा हुआ है । अधिकारी की मनमानी एवं उपेक्षा के कारण ही पूरे शहर की सार्वजनिक लाईटें बिजली विभाग द्बारा काट दी गई । जिसकी वजह छावनी परिषद द्बारा समय पर बिलो का भुगतान नही होना है । इस सम्बन्द मे अधिकारी द्बारा सम्बंधित विभाग मे कोई प्रभावी वार्ता या कार्रवाई नही की गई । जिसका खामियाजा समय पर छावनी परिषद के करो का भुगतान करने वाली आमजन जनता को अंधेरे मे रहकर चुकाना पड रहा है । अंधेरा रहेने के कारण शहर मे चोरीया बढ गई है । महिलाओं , बुजुर्गों व बच्चों आदि को अंधेरे मे बहार निकलना दूभर हो गया है । छावनी परिषद अधिकारी से जन प्रतिनिधियों द्बारा वार्ता का प्रयास करने पर अधिकारी द्बारा वार्ता न कर मनमानी की जा रही है । छावनी वैरिड बोर्ड अध्यक्ष सुशील गदिया द्बारा भी छावनी परिषद को शहर की समस्याएं जिसमे समय पर सफाई नही होने से चारो ओर गन्दगी रहने , नाले , नालिया , फर्शिया इत्यादि जीर्ण शीर्ण हालत मे होने , गली मोहल्ले मे सार्वजनिक लाईटे बन्द पडी होने की जानकारी छावनी परिषद के सीईओ उमेश पारीक को देने पर भी संज्ञान नही लिया जा रहा है । नगर मे अवैध बूचडख़ाने फिर से जगह जगह शुरू हो चुके है । जिसके कारण शहर का वातावरण प्रदुषित होने के साथ सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है । जिसके लिए गदिया ने प्रधान निदेशक रक्षा सम्पदा भारत सरकार , महानिदेशालय दिल्ली छावनी व रक्षा सम्पदा अधिकारी जोधपुर को पत्र लिखकर अवगत करा,नसीराबाद शहर की जनता को परेशानी मे डालने वाले दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।