,,,,,, पानी निकासी नहीं होने से ग्रामीण को परेशानी, नाली का अभाव, ग्रामीणों मे रोष
अलवर मार्ग पर सड़क पर भरा रहता है पानी,,,,
आए दिन होते हैं दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त ,महीने मे सैकड़ो होते चोटिल
———==-=——————————————
पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत मुंडावर उपखंड क्षेत्र के सोडावास कस्बे मे प्रशासन की अनदेखी से सड़क खस्ताहाल है । घरों से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी व्यवस्था के अभाव में खस्ताहाल सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है एवं सड़क के दोनों और गड्ढे हो गए है । वाहन चालकों को परेशानी होती है आए दिन दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल होते रहते हैं । ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । उल्लेखनीय है कि अलवर सड़क मार्ग को स्टेट हाईवे 14 का दर्जा मिला हुआ है मगर सोडावास कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर गांव का पानी सड़क पर आकर इकट्ठा हो जाता है जिसके चलते सड़क गढ़डे का रूप ले लिया है । दोपहिया वाहन इस गड्डे मे गिरते रहते हैं । सोडावास सरपंच प्रतिनिधि सरजीत राजपाल चौधरी ने बताया इस जगह आए दिन दर्जनों दुपहया वाहन चालक चोटिल होते हैं । गौरतलब है की अलवर मार्ग स्टेट हाईवे 14 हैं । यह सड़क मार्ग आने जाने वालों का मुख्य रास्ता है । सड़क अत्यधिक व्यस्त रहती है । अलवर मार्ग पर सड़क की खस्ता भारी के चलते भारी वाहनों व दोपहिया चालकों को परेशानी होती है । इस संबंध मे सड़क निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक स्थिति ,, ढाक के तीन पात है,, । ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग की मरम्मत कराने है व सड़क के दोनो तरफ नाली बनाए जाने की मांग की है ।
सोडावास,,,,फोटो,,cc,,सड़क की हालत दयनीय,