हाईवे अथॉरिटी विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन इस मोड़ पर लगता है जाम

हादशे को आमंत्रण दे रहे, राताखेड़ा भेरु चौराहे पर हो रखे गड्डे

हाईवे अथॉरिटी विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन इस मोड़ पर लगता है जाम

नसीराबाद । नसीराबाद किशनगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग के नसीराबाद राताखेड़ा भेरु चौराहे पर हाईवे अथॉरिटी विभाग द्वारा रोड की चौड़ाई कम कर देने से इस मोड़ पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नसीराबाद टेलरो , गाड़ियों की नगरी होने से प्रतिदिन यहां से सैकड़ों टेलर गुजरते हैं। भेरू चौराहे पर घुमाव क्षेत्र कम होने से प्रतिदिन लम्बा लम्बा जाम लग जाता है।
जिस पर हाईवे अथॉरिटी विभाग कभी ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही इस चौराहे के दोनों साईड के मोड पर खड्डे हो गये , जिससे हमेशा हादशे की आशंका बनी रहती है। विभाग द्बारा कभी कभी गड्ढे में मिट्टी डालकर इतिश्री कर लेते हैं। पर गाड़ियों की प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आवाजाही होने से वापस गड्ढे हो जाते हैं। इस राह से रामसर क्षेत्र , देरांठू, भटियाणी, लोहरवाड़ा आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों गुजरते हैं। जिसमें दुपहिया वाहन चालको को ज्यादा परेशानी होती है व मोड़ पर बने गड्ढे के कारण कभी भी हादशे का शिकार हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने हाईवे अथॉरिटी विभाग के साथ नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी से भी मांग रखी है कि हाईवे के भेरु चौराहे पर बन रखे इन गड्डो को सही तरीके से बन्द कराकर मोड़ को सही करायें । जिससे इस मोड़ पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी राहत मिले ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment