नाली ना होने के कारण सड़कों पर फैल रहा पानी, आने जाने में हो रही परेशानी

विजय झा की रिपोर्ट

लोकेशन आलमपुर

हेडर – नाली ना होने के कारण सड़कों पर फेल रहा पानी आने जाने में हो रही परेशानी

आलमपुर क्षेत्र के ररुआ नं 02 पंचायत के ग्राम भडेरी में सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था जिसमें सड़क की चौड़ाई 10 फोटो होनी थी लेकिन दबंगों के दबाव के कारण सड़क की चौड़ाई 6 या 7 फुट की गई जिससे वाहनों को निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है आपको बता दें कि सीसी निर्माण भड़ेरी ग्राम में बीरन जाटव के घर से विश्राम झा के मकान तक की गई थी जिसे डाले हुए लगभग अभी 2 वर्ष नहीं हुए हैं और सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं बाकी बची सड़क पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है तथा सरपंच द्वारा सड़क पर नालियां नहीं बनाई गई है जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैल रहा है जिससे कई प्रकार की बीमारी फैल रही है इस विषय में बात की तो सरपंच बात को अनसुनी कर देते हैं

Author: admin

Comments (0)
Add Comment