मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा जीवदया के अंतर्गत तोल्फा अस्पताल जहा घायल पशु पक्षियों का निःशुल्क इलाज होता है को श्रीमती मीना सोनी के सहयोग से चार हजार दो सो रुपए मूल्य की दवाइयां एवं सभी बीमार स्वानों के लिए दूध टोस्ट की सेवा दी
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन कमल बाफना एवं लायन विनय लोढ़ा के संयोजन में समाजश्रेष्ठी स्वर्गीय प्रकाश चंद सोनी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर मीना सोनी, राकेश सोनी, ममता सोनी,निमित सोनी परिवार के द्वारा जीवदया के अंतर्गत सेवाएं दी । लायन मुकेश कर्णावट ने सोनी परिवार के सेवाभाव के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि खरेकड़ी स्थित तोल्फा अस्पताल को दी गई दवाइया घायल पशु पक्षियों के इलाज के लिए उपयोग में आएगी। जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब सदस्यों एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से मानव सेवा के साथ जीवदया के लिए नियमित कार्य संपन्न कराए जा रहे है।