लोहरवाड़ा मे ड्रोन से हुआ आबादी मेपिंग

लोहरवाड़ा मे ड्रोन से हुआ आबादी मेपिंग

ड्रोन को ले कर ग्रामीणों में रहा कोतूहल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के रामपुरा में स्वामित्व योजना अंतर्गत सर्वे आफ इंडिया के तत्वाधान में राज्य सरकार द्वारा आबादी भूमि को चिन्हित करने के लिए सोमवार को ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई । जिसमे सभी को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जाएंगे।भविष्य में आबादी में मकानों के पट्टों का राजस्व रिकार्ड की भांति नामांतरण हो पाएगा । चाहे मकान मालिक बेचान भी करे तो मकान खरीदार के नाम हो सकेगा । जिससे आपसी विवादो में कमी होगी ।
इस मौके पर भारत सरकार की ओर से प्रेम सिंह भाटी ,
राज्य सरकार की ओर से सहायक विकास अधिकारी रामदेव लखारा , ग्राम विकास अधिकारी रामवीर मीणा , पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ,
वार्ड पंच मोहन लाल शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे । वही
ड्रोन से सर्वे को लेकर ग्रामीणों में उत्साह के साथ कोतूहल बना रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment