झडवासा के समीप ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से चालक की हालत गम्भीर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा के हाइवे 79 पर नवनिर्मित ओवर ब्रिज पर ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मारने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
गुरुवार की शाम को हरियाणा के नरवाना का एक ट्रक HR 56 B 8524 कर्नाटक से नारियल भरकर पानीपत की ओर जा रहा था की झड़वासा में हाइवे 79 पर ओवर ब्रिज पर ओवरटेक करने पर एक अज्ञात ट्रेलर ने ओवर ब्रिज के टॉप पर नारियल से भरे ट्रक में चालक की तरफ़ जोरदार टक्कर मार दी जिससे हरियाणा में नरवाना निवासी चालक करीब 27 वर्षीय पवन को पूरे शरीर पर खतरनाक चोटें लगने से बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया।
चालक पवन के साथ ट्रक में नरवाना के ही निवासी 53 वर्षीय बलबीर और 27 वर्षीय विकास भी साथ थे जिनको भी कुछ चोटें लगी।
सूचना मिलते ही झड़वासा पुलिस चौकी से मनजीत सिंह और राकेश तथा हाइवे गश्त से राजेन्द्र सिंह और भोपाल सिंह और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी से चालक पवन को बाहर निकाला और एम्बुलेंस को फोन किया।
एम्बुलेंस के देरी होने पर हाइवे पर चल रही एक सीकर की मारुति वेन से घायल पवन को नसीराबाद अस्पताल भेजा।