किसान नेता प्रो साँवरलाल जाट के जीवन पर बनेगी “डॉक्यूमेंट्री फिल्म” और “किताब”

किसान नेता प्रो साँवरलाल जाट के जीवन पर बनेगी “डॉक्यूमेंट्री फिल्म” और “किताब”

9 अगस्त को गोपालपुरा मे फिल्म होगी रिलीज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । देश के कद्दावर किसान नेता और राजस्थान के भागीरथ,किसानों के मसीहा, गुदड़ी के लाल, माटी के लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष प्रो साँवरलाल जाट के जीवन पर व उनके द्वारा किसान कौम के भले के लिए किए गए विशेष योगदान को लेकर, और उनके राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक जीवन को लेकर, जेवीपी मीडिया समूह राजस्थान के द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म और 200 पेज की जीवनी अभिनंदन ग्रन्थ के रूप मै तैयार की जा रही है । प्रो जाट के, किसान, जवान, वर्ग को उनके योगदान, और जीवनशैली को लेकर, विशेष रूप से ये कार्य किया जा रहा है, उसी के तहत शनिवार को उनके पैतृक गाँव गोपालपुरा (कराटी) पहुंच टीम ने सूटिंग कार्य शुरू किया । जेवीपी मीडिया समूह के चेयरमैन हरिराम कीवाडा ,युवा नेता अशोक जाट कराटी व टीम ने गोपालपुरा पहुंचकर सूटिंग कार्य शुरू किया । जेवीपी मीडिया समूह के चेयरमैन हरिराम कीवाडा ने बताया कि 9 अगस्त 2023 को यह फिल्म गोपालपुरा मे रिलीज होगी व पुस्तक का विमोचन होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment