दिव्यांगो की बैठक हुई संपन्न,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

विकलांग बल सिवनी के द्वारा विकलांग जनों की विभिन्न समस्याओं पेंशन, उपकरण, नौकरी, रोजगार ,लोन आदि समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराने एवं कार्यकारिणी का विस्तार हेतु विशाल मीटिंग का आयोजन दिनांक 18 सितंबर 2022 को जिला सिवनी में रखा गया । जिसमें दिव्यांग जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रुप से विकलांग बल जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्यक्ष रघुराज बरकड़े,राजेन्द्र सल्लाम,सचिव रियासत खान, विनोद सतनामी, महेन्द्र सोनी, सह सचिव नंदेश्वरी बघेल, तारासन पटले, मीडिया प्रभारी रामचरण परते, आकाश चौधरी, महामंत्री झामसिंह राहंगडाले,मूलचन्द लखेरा, सिवनी प्रभारी देवजी सोनी, कविता चौधरी,ललिता निवारे, कोषाध्यक्ष चन्दनलाल भोपत पटले, पूर्व अध्यक्ष नीरज साहू, पूर्व सचिव सुनील प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष राजा यादव, सदस्य मोहन ठाकुर भूवन लाल पटले,हेमराज राऊत, संजय मर्सकोले, ढाललसिंह चौधरी, संतोष चाँदपुरिया, तथा पत्रकार कमल साहू आदि दिव्यांगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment