दिव्यांग ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख राजकीय सेवा मे लगाने की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

दिव्यांग ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख राजकीय सेवा मे लगाने की मांग

अजमेर । नसीराबाद निवासी दिव्यांग मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बंशीलाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सरकारी सेवा मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मे लगवाने की मांग की । पैरो से दिव्यांग मुकेश ने बताया कि वो दो भाई है ओर दोनो ही दिव्यांग है । पिताजी का पूर्व मे निधन हो चुका है व मां घर घर जाकर बर्तन मांजने का कार्य कर परिवार को पाल रही है । वो स्वयं भी किराऐ का थेला लगाकर आलू प्याज बेचता है । मकान किराये का है । जिसमे मां सहित हम दो दिव्यांग भाई रहते है । घर की माली हालत खराब है । उसने सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग को भी पत्र लिखकर परेशानी बताई । कि सरकार एवं विभाग द्वारा कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या सफाई कर्मचारी मे लगा देवे , जिससे वो अपनी मां व दिव्यांग भाई का सहारा बन सके ।लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई । अभी फिर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर परेशानी से अवगत करवाया है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment