मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल पहुचेगे अजमेर
काग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यक्रर्ता सम्मेलन मे होगे शामिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अजमेर पहुंचेंगे। गहलोत सिविल लाइन स्थित जवाहर स्कूल परिसर में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। गहलोत के अजमेर दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित जवाहर स्कूल में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत भरतपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए 2 बजके 45 मिनट पर अजमेर पहुंचेंगे और 3 बजे जवाहर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर के जिला पुलिस प्रशासन और कांग्रेसी नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जवाहर स्कूल और मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजन के साथ ही अजमेर कांग्रेस के लिए कुछ दूसरे मायनों में भी अहम है। वर्ष 2003 से अजमेर से कांग्रेसी विधायक नहीं है। ढाई साल से शहर और देहात कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। चुनाव साल में भी कांग्रेस ने शहर देहात की कार्यकारिणी नहीं बनाई है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, गोपालन और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया इसके प्रभारी मंत्री रहे। मौजूद वक्त जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय प्रभारी है। परस्पर गुटबाजी से ही कांग्रेस नगर निगम चुनाव में वोट नहीं बना सकी। लिहाजा अजमेर में सीएम गहलोत के सिपहसालारों ने मोर्चा संभाला है।
जिलेभर से आएंगे पशुपालक-कृषक
डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। चौधरी ने बताया कि जिले भर से पशुपालक व किसान कार्यक्रम भी भाग लेंगे।