संभागीय आयुक्त ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में सोमवार को संभागीय आयुक्त अजमेर द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय नसीराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संभागीय आयुक्त द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच की गई। जांच के दौरान ऑनलाइन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की एवं अधिक से अधिक मतदाताओं के पंजीकरण हेतु समस्त आवश्यक प्रयास किए जाने के निर्देश प्रदान किए। आवेदनों में किसी प्रकार की कमी पूर्ति आवश्यक होने पर मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment