प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य………. जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव

पंडित पवन भारद्वाज //
दिव्यांग जगत

मुण्डावर भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में 17 सितंबर को पांचों विधानसभाओं पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने बताया भाजपा अलवर उत्तर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए पांचों विधानसभाओं पर दो हजार यूनिट रक्तदान करेगे। बहरोड़ नीमराणा रक्तदान शिविर सचखंड हॉस्पिटल नीमराना में लगेगा । मुंडावर में पंचायत समिति हॉल में रक्तदान शिविर लगेगा । बानसूर में भाजपा कार्यालय रक्तदान शिविर लगेगा । किशनगढ़ में भाजपा कार्यालय अनाज मंडी में रक्तदान शिविर लगेगा । भिवाड़ी में मोहन वाटिका काली खोली धाम में रक्तदान शिविर लगेगा । जिला उपाध्यक्ष पंडित वीरू भारद्वाज ने बताया जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव सुबह 9:00 बजे सचखंड हॉस्पिटल 10:00 बजे बानसूर 11:00 बजे मुंडावर 12:00 बजे किशनगढ़ बास 1:00 बजे भिवाड़ी रक्तदान शिविर में भाग लेंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment