ब्यावर में हुआ वैष्णव समाज का जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । शिक्षा से ही समाज में क्रांति आ सकती है और समाज उन्नति कर सकता है, प्रतिभावान छात्रों का प्रोत्साहन मिलना चाहिए, इससे अन्य छात्र छात्रों को प्रेरणा मिलती है उक्त उद्बोधन अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ने वैष्णव सेवा समिति एवं वैष्णव समाज ब्यावर के तत्वाधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शिक्षा निधि समिति द्वारा आयोजित प्रतिभावान समारोह में उपस्थित समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए कहे। शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री दास वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार वैष्णव प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज,प्रशांत तत्ववेदी आर ए एस ब्यावर थे। वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं राम दरबार के दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे शिक्षा निधि के अध्यक्ष श्रीदास वैष्णव ने शिक्षा निधि योजना के बारे में समाज बंधुओ को विस्तार पूर्वक बताया तथा इससे जुड़ने के लिए समाज बँधुओ से आग्रह किया।
कार्यक्रम में ब्यावर जिले के विभिन्न गांवो और कस्बो से 135 प्रतिभावान का राजस्थानी परंपरा अनुसार अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक 100 वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया । समारोह को समाज के शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। समिति के जिला अध्यक्ष श्री दास वैष्णव ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट किया तथा बताया कि शीघ्र ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छात्रावास,कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी शुरू की जाएगी । कार्यक्रम में वैष्णव समाज के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रावत , वैष्णव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश चँद हरि व्यासी, वैष्णव समाज चतु.संप्रदाय के अध्यक्ष बालकिशन अग्रावत , नरेंद्र अग्रावत, नाथूलाल वैष्णव , नागमंडल के अध्यक्ष किशन गोपाल वैष्णव, गोपाल राम
सरलिया , विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुरेश वैष्णव सहित ब्यावर शहर पाली, जैतारण , रास सहित आसपास के गांवों के सैकड़ो समाज बंधुओ ने भाग लिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment