मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार नसीराबाद ब्लाक/स्थानीय संघ की अधीनस्थ राजकीय महाविद्यालयों एवं विधालयो के रोवर लीडर, रेंजर लीडर , स्काउट गाईडर फब एवं बुलबुल प्रभारियों को जिला स्तरीय बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण 11 जुलाई, शुक्रवार को श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त कुमार सीबीईओ श्री नगर, विशिष्ट अतिथि महावीर वर्मा राजस्थान राज्य सेवा निवृत्त अधिकारी, कर्मचारी महासंघ प्रदेश संगठन मंत्री, विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र खोरवाल सीओ एवं प्रशिक्षण गण डा अनिता रायसिघानी, श्री मति ऊषा विजयवर्गीय, श्री राम कुमावत द्वारा सहभागियों को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, बैज, टुप संचालन, आदर्श वाक्य, चिन्ह, बाया हाथ मिलाना, यूनिट लीडर कोर्स, योग्यता वृद्धि आदि की जानकारी प्रदान की । महाविद्यालय प्राचार्य संजय कनोजिया द्बारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। रेंजर लीडर श्री मति शारदा मीणा द्बारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।