जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार समिति शक्ति (जीपीएस) का स्नेह मिलन समारोह ककलाना मे हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार समिति शक्ति (जीपीएस) का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को समाजसेवी भंवर बहादुर चीता के सौजन्य से उनके कृषि फार्म हाउस, तबीजी रोड, ककलाना , अजमेर में सम्पन्न हुआ। स्नेह मिलन कार्यक्रम मे उपखंड व जिला स्तरीय ग्रामीण पत्रकार समिति के पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया।
पत्रकार स्नेह मिलन समारोह के दौरान समाजसेवी भंवर बहादुर चीता के द्वारा पत्रकारों का माला व साफा बंधवाकर व उपस्थित सभी पत्रकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक मे जिला सचिव राजेश वर्मा ने जानकारी देकर बताया कि पत्रकार समिति की नियमित मीटिंग का आयोजन किया जा रहा , जिसमें जीपीएस भवन हेतु भूमि आवंटन,ग्रामीण पत्रकार समिति समूह बीमा योजना पर चर्चा, समिति के विकास हेतु अधिक से अधिक ग्रामीण पत्रकारों को जोड़ने पर चर्चा की गई।
इस दौरान जीपीएस संरक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष किशन अवतार पारीक,जिला सचिव राजेश वर्मा, नसीराबाद संरक्षक पूरणमल उदय, जीपीएस नसीराबाद अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार, सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर ,कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापत, पीसांगन उपखंड से सत्यनारायण वैष्णव, भिनाय उपखंड से घनश्याम सिंह राठौड़, इकरामुद्दीन चौहान, समद अली, घनश्याम दास,जितेंद्र सिंह राठौड़,कमलेश उदय, मुकेश वैष्णव, जगदीश जाट, रामअवतार जांगिड़, गिरधारी प्रजापत, जितेंद्र उदय,पीसांगन उपखण्ड से मनोज शर्मा ,चंद्र प्रकाश , पुष्कर से पप्पू सिंह राठौड़, हीरालाल मेघवंशी, ताराचंद,ओम प्रकाश साहू ,पंकज मेघवंशी,कमलेश कीर,राजू शर्मा,गोकुल चंद माली, मसूदा से सलीम बाबू, अराई से विजय कुमार,सोमलपुर से सिकंदर भाई आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।