भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के जिला महासचिव नंगे पैरों से आमंत्रण दे रहे
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुण्डवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश को लेकर बुधवार को मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ गौरव यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव में लोगों को आमंत्रण देकर यात्रा के उद्देश्यो से अवगत करवाया । डॉ यादव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार देशवासियों में आपसी भाईचारा समाप्त कर, भारतीय समाज में धर्म व संप्रदाय के आधार पर नफरत का बीज बोकर राज करना चाहती है । जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी नफरत के विरुद्ध शांति एकता, भाईचारा, समरसता व एकजुटता का संदेश देने के लिए देश की सड़कों पर उतरे हैं। देश में बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य ज्वलन्त राजनीतिक मुद्दे जिन पर भाजपा को जवाब देना चाहिए । डॉ गौरव यादव ने बताया कि अपने नेता के विचारों का पूरा समर्थन करते हैं इसलिए इस यात्रा से मौलिक रूप से प्रारंभ से अपने सांकल के माध्यम से जुड़े हुए हैं। आपको बता दे 7 सितम्बर से राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत की तबसे डॉ गौरव यादव नंगे पैरो पद यात्रा कर रहे हैं । आगामी 26 जनवरी जब यात्रा कश्मीर पहुचेगी तब तक डॉ गौरव नंगे पैर रहकर अपने कर्तव्य का वहन करेंगे।